मांस परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की मांग
विदिशा| ईदगाह तिराहे पर बुधवार-गुरुवार की रात में मांस से भरा ट्रक पकड़े जाने के मामले में शुक्रवार को गौरक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सरोज अग्निवंशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांस से भरा ट्रक ले जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाने की मांग की है।