अभा मुशायरा 16 काे
विदिशा| मप्र उर्दू एकेडमी भोपाल एवं वज्मे अदब उर्दू विदिशा द्वारा संयुक्त रूप से एक शाम मोहब्बत के नाम अभा मुशायरे का आयोजन 16 फरवरी को रात 8 बजे से बड़ा बाजार में किया जा रहा है। मुशायरे में देश के विभिन्न इलाकों से प्रख्यात शायर अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे। इनमें नुसरत मेहंदी, मंजर भोपाली, खुर्शीद हैदर मुजफ्फर नगर, सोहेल लखनवी, हिना तेमूर लखनऊ, रियाज अहमद रियाज, अजमद दानिश शामिल है। जानकारी कार्यक्रम संयोजक निसाल मालवी तथा वज्मे अदब उर्दू के सदर शाहिद अली शाहिद ने दी।