निदा फाजली को दी श्रद्धांजलि
विदिशा| प्रभात साहित्य परिषद ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शायरी के बेताज बादशाह निदा फाजली को श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिषद के अध्यक्ष दिनेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि देश से एक एेसा शायर चला गया जिससे साहित्य जगत में सूनापन छा गया है। उनके निधन के समाचार ने लोगों को हतप्रभ कर दिया। गजल और शायरी के माध्यम से उन्होंने जो भी संदेश इस दुनिया को दिया उससे सभी प्रभावित थे।