इितहास के साथ पुरासंपदा को देखा स्कूली बच्चों ने
विदिशा| बच्चों को इतिहास, प्राचीन पुरासंपदा तथा मूर्तियों की जानकारी देने के लिए भारत माता विद्या मंदिर के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के रूप में जिला संग्रहालय का भ्रमण किया। छात्रों ने संग्रहालय में सातवीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक बनाए गए हिंदू तथा जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं देखी। विद्यालय के संचालक ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य पुरातत्व के संबंध में बच्चों में जागरूकता बढ़ाना है।