स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलें
भास्कर संवाददाता| गंजबासौदा
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिलना चाहिए। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मीणा ने कही। वह बुधवार दोपहर उमा यश अकेडमी में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा एलकेजी के छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय स्टाफ की सराहनीय योगदान पर शील्ड व प्रमाण पत्र दिए गए। विद्यालय संचालक बृजेश रघुवंशी, नागेश त्रिवेदी व स्टाफ द्वारा श्री मीणा को स्मृति चिन्ह सौंपा। कार्यक्रम में विदिशा विधायक कल्याण सिंह दांगी, कुरवाई विधायक वीरसिंह पवार, पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष अंजलि यादव सहित मालवा यूथ क्लब अध्यक्ष भगत यादव, उपाध्यक्ष विवेक अधिकारी, सचिव कपिल साहू भी मौजूद थे।
आयोजन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मीणा का स्वागत किया।