लांस नायक हनुमंथप्पा के लिए बच्चों ने की कामना
विदिशा| सियाचिन में आए बर्फीले तूफान में बर्फ के नीचे दब जाने के छह दिन बाद जीवित मिले लांस नायक हनुमंथप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वात्सल्य कालेज के छात्र-छात्राओं ने ईश्वर से की है। कालेज संचालक देवना अरोरा ने बताया कि ऐसे वीर जवानों पर हम सब देशवासियों को बहुत गर्व है जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने कर्त्तव्य से पीछे नहीं हटते हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हनुमंथप्पा शीघ्र स्वस्थ हो। इसके साथ ही सभी छात्र-छात्राओं सहित कालेज स्टाफ ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।