पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदर्शनी में दिखाई सांस्कृतिक विरासत

प्रदर्शनी में दिखाई सांस्कृतिक विरासत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में धरोहर झरोखा कार्यक्रम के तहत भारत की सांस्कृतिक विरासत पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मानव संग्रहालय के निदेशक सरित कुमार चौधरी एवं प्राचार्य जी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संग्रहालय के अधिकारी एवं नवोदय विद्यालय के उपप्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर मानव संग्रहालय के निदेशक सरित कुमार चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने की जिम्मेदारी हम सब की है। प्रदर्शनी में संस्कृति के विविध पक्षों के बारे में बताया गया है। उन्होंने युवाओं में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल दिया ताकि वे अपनी धरोहर पर गर्व महसूस कर सकें। प्राचार्य जी कुमार ने संग्रहालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संग्रहालय ने बच्चों को किस तरह से ज्ञान अर्जित कराया जाए इसका प्रमाण है धरोहर झरोखा कार्यक्रम। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य एमएच खान ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आनंद टहनगुरिया, राकेश भट्ट सहायक कीपर, पीआरओ अशोक शर्मा आदि कई मौजूद थे।

झरोखा कार्यक्रम के तहत सांस्कृति विरासत की प्रदर्शनी लगाई गई।

खबरें और भी हैं...