पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गमी से लौटते समय पुलिया से नीचे गिरी कार, दो की मौत

गमी से लौटते समय पुलिया से नीचे गिरी कार, दो की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लटेरी के पास रेशम केंद्र के पास हुआ हादसा, छह घायल

भास्कर संवाददाता| विदिशा

आनंदपुर से लटेरी की तरफ आ रही एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। इससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व पुरुष है। जबकि कार में सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बुधवार रात 7.55 बजे की है। रफ्तार अधिक होने से कार पुलिया के नीचे जा गिरी थी। कार इतनी बुरी तरह तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि घायलों को गेट तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। 108 एंबुलेंस से मृतकों व घायलों को लटेरी अस्पताल लाया गया।

आनंदपुर से डेढ़ किमी दूर रेशम केंद्र के पास स्थित पुलिया पर रायसेन जा रही टवेरा कार पुलिया से नीचे जा गिरी। पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गिरी यह कार कई पलटी खाकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग गुना जिले के सेमरी गांव में से लौटकर रायसेन जा रहे थे। सभी लोग रायसेन जिले के ग्राम वीदपुरा निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में 35 वर्षीय बबली बाई व कार चालक पर्वत सिंह उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि घायलों में जसवीर सिंह उम्र 40 वर्ष, लालाराम जाट उम्र 50 वर्ष, सरजू बाई उम्र 50 वर्ष, मनोज उम्र 22 वर्ष ऊधम सिंह 60 वर्ष व छतर सिंह घायल हैं। मृतक बबली बाई इस हादसे में घायल हुए जसवीर सिंह की प|ी है।

रात 9 बजे लटेरी अस्पताल पहुंचाया: घायलों को रात करीब 9 बजे लटेरी अस्पताल लाया गया। एक साथ इतनी अधिक संख्या में घायलों के आने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम सहित लटेरी थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक लटेरी अस्पताल में चिकित्सक व अन्य स्टॉफ घायलों का प्राथमिक इलाज करने में जुटा रहा। हालांकि इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रात: 10 बजे
हर माह औसत 12 से अधिक हो रही मौतें
जिले में सड़क हादसों की वजह से हर माह औसत 12 से अधिक लोग जान गवां रहे हैं। इन हादसों की मुख्य वजह तेज रफ्तार व यातायात नियमों का उल्लंघन है। जिले में पिछले 6 सालों के सड़क हादसों पर नजर डालें तो हर साल औसत सवा सौ से अधिक लोगों की मौतें हो रही हैं। इनमें से कई हादसे जहां हाईवे पर हुए हैं तो कई ग्रामीण सड़कों पर हुए हैं। सड़क दुर्घटनाओं की बात करें तो हर साल करीब 700 दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनमें औसत 750 लोग हर साल घायल हो रहे हैं। अभी हाल में 21 जनवरी को विदिशा शहर के सुभाषनगर क्षेत्र में हाईवे पर एक ट्रक की टक्कर एक महिला व बच्ची की मौत हुई थी। इसमें ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था।

पिछले 5 सालों की घटनाएं
साल दुर्घटनाएं घायल मौतें

2010 640 722 131

2011 754 680 112

2012 748 844 125

2013 783 874 155

2014 771 890 152

2015 861 870 160

(स्त्रोत पुलिस अधीक्षक कार्यालय)

तेज थी कार, इसलिए बिगड़ा नियंत्रण और गिर गई नीचे
कार में सवार यह परिवार गुना में गमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। गुना से लौटते वक्त आनंदपुर के पास यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार की रफ्तार तेज थी। इससे चालक पुलिया के पास नियंत्रण खो बैठा और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था। हालांकि सूचना मिलने पर लटेरी व आनंदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घायलों व मृतकों को लटेरी अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर लटेरी एसडीएम विवेक रघुवंशी भी लटेरी अस्पताल घायलों की स्थिति देखने पहुंच गए थे।

अस्पताल में भर्ती घायल युवक।

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...