आदिवासियों के आवास प्रकरण बनाने के निर्देश
विदिशा| ग्राम पंचायत विशनपुर के डेढ़ दर्जन आदिवासियों ने कलेक्टर से मुलाकात की। आदिवासियों ने बताया कि वे 40-50 साल से निवासरत हैं। जहां रहते हैं उसे खाली करने के लिए कुरवाई तहसीलदार द्वारा नोटिस दिए गए हैं। कलेक्टर एमबी ओझा ने कुरवाई तहसीलदार तथा जनपद सीईओ से चर्चा कर उन्हें निर्देश दिए।