पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाली मटकों के साथ किया प्रदर्शन

खाली मटकों के साथ किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 37 के रहवासी जलसंकट से हैं परेशान

भास्कर संवाददाता| विदिशा

जलसंकट से जूझ रहे वार्ड 37 के रहवासियों ने बुधवार को कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिलाओं ने सिर पर बर्तन रखकर वार्ड में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही वार्ड में शीघ्र 5 हैंडपंप लगाने की बात कही। इससे पहले रहवासियों ने एडीएम अंजू पवन भदौरिया के निवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया। आखिर में एसडीएम आरपी अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति के बैनरतले पूरनपुरा वार्ड 37 के लोगों ने प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष रवि साहू ने बताया कि फरवरी महीने में ही पूरनपुरा क्षेत्र में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। कई बार जानकारी दी गई। स्कूली बच्चे पढ़ाई करने की बजाय पानी ढोते हैं। इस मौके पर गोविंद शर्मा, ललिताबाई, राजकुमारी, गुमानबाई, कांताबाई, सरस्वती बाई आदि कई महिलाएं मौजूद थीं।

महिलाओं ने जल संकट को लेकर रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...