पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 करोड़ से बनेगा नया अस्पताल

100 करोड़ से बनेगा नया अस्पताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। देर सबेर ही सही विदिशा ने मेडिको सिटी के रूप में नई पहचान बनाने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। इसका पहला दौर 350 बिस्तर के नए अस्पताल भवन के रूप में फाइलों से निकलकर धरातल पर कदम रख रहा है। ईदगाह तिराहे के पास 43.14 एकड़ में बनने वाली मेडिको सिटी में तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने की कवायद है। इसकी पहली खेप में नए जिला अस्पताल भवन पर काम शुरू होने जा रहा है। नया सरकारी अस्पताल ईदगाह तिराहे के पास बनेगा। नए अस्पताल का ले-आउट तैयार कर लिया गया है।

ये काम पीब्ल्यूडी की पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई)विंग ने किया है। अस्पताल का निर्माण भी पीआईयू ही करेगा। ये काम मुख्यमंत्री द्वारा 18 दिसंबर 2013 की समीक्षा बैठक के निर्णय के अनुरूप किया जा रहा है। अंतिम निर्णय इसी बैठक में दिया गया था। ये अस्पताल मेडिको सिटी का एक हिस्सा होगा। नए अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
आवास की रहेगी सुविधा
नएअस्पताल में सिविल सर्जन, डाक्टर, नर्स, पेरामेडिकल स्टॉफ, तृतीय और चतुर्थ केटेगिरी आवास बनाए जाएंगे। डाक्टरों के लिए 3 बीएचके 20 फ्लैट, नर्स एवं अन्य पेरामेडिकल आवास 2 बीएचके फ्लैट 30 बनाए जाएंगे। इसके अलावा जी टाइप के 20 आवास बनाए जाएंगे।
नए अस्पताल में ये सुविधाएं भी रहेंगी
-15 एकड़ में निर्माण होने के बाद अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
- ईदगाह तिराहे के पास मेडिको सिटी में ही बनेगा अस्पताल
सौगात का इंतजार| नए अस्पताल में गंभीर बीमारियाें का होगा इलाज
350 बिस्तरीय होगा नया अस्पताल
वर्तमान जिला अस्पताल करीब 5.75 एकड़ भूमि में बना हुआ है। ये भवन करीब 1930 में बनना शुरू हुआ था। जर्जर भवन का रेनोवेशन कई बार हुआ लेकिन अफसरों की खामियों की वजह से इसके हाल नहीं सुधर सके। रेनोवेशन के बाद भी अस्पताल के वार्डों में पानी टपकता है जिससे मरीज परेशान रहते हैं। वहीं सबसे बुरे हाल प्रसूति वार्ड के हैं। बारिश में बार्ड में पानी भर जाता है।
15 एकड़ भूमि में बनेगा नया अस्पताल :
नया सरकारी अस्पताल करीब 15 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा। इसी जगह पर जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र और आवासीय भवनों का निर्माण होगा। अस्पताल 350 बिस्तरीय होगा जिसमें मरीजों को कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जाएगा। जिले और शहर के लोगों के लिए ये राहत देने वाली योजना साबित होगी। इस काम को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन सभी स्तरों पर काम कर रहा है ताकि शहर और जिले के लोगों को सुविधाएं जल्दी मिलना शुरू हो जाएं।
ये सुविधाएं
-एक्स-रे
- सीटी स्केन
- लेब एवं ब्लड बैंक
- ओटी मेजर
- ओटी माइनर
- डायलेसिस
-एसएनसीयू वार्ड
-प्रायवेट वार्ड
- आयुष ब्लाक
-टीबी क्लीनिक
- लाकर्स
-लिफ्ट
-गैस मेनिफोल्ड
- स्टॉफ केंटीन
-रेन बसेरा
-पार्किंग
-केफेटेरिया
-मेडिकल स्टोर,
- शॉपिंग आर्केड
मिले जिले को लाभ
''नएअस्पताल का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। जिले के और शहर के लोगों को वर्तमान अस्पताल में ज्यादा सुविधाएं नहीं मिल पातीं।'' वैभव भारद्वाज, स्वर्णकार कॉलोनी निवासी।
एकजगह मिलें सुविधाएं
''शहरके लोगों को गंभीर बीमारियों का इलाज के लिए भोपाल और इंदौर जाना पड़ता है। जब यहीं सुविधाएं मिलेंगी तो लोगों को काफी आसानी होगी।'' प्रियंका सैनी, रहवासीतलैया।
यहांनहीं मिलती सुविधाएं
''वर्तमानअस्पताल में मरीजों का सही ढंग से इलाज नहीं हो पाता। नए अस्पताल में सभी तरह की बीमारियों के इलाज की सुविधा होना चाहिए।'' अर्चना अहिरवार, रहवासीलोहांगाी।
350 बेड की होगी क्षमता : नएसरकारी अस्पताल की 350 बिस्तरों की क्षमता होगी। किस वार्ड में कितने पलंग होंगे इसकी जानकारी चार्ट से जान सकते हैं।
स्थान बेड संख्या
ट्रामा 06
आईसीयू 10
बर्न वार्ड 06
मेटरनिटी वार्ड 92
प्री लेबर रूम 16
पोस्ट लेबर रूम 08
पेडियाट्रिक 50
सर्जिकल मेल 24
सर्जिकल फीमेल 16
मेडिकल मेल 32
मेडिकल फीमेल 24
आइसोलेशन 24
ओपथेलमिक मेल 08
ओपथेलमिक फीमेल 08
मेल आर्थोपेडिक 08
फीमेल आर्थोपेडिक 08
एनआरसी 10
कुल 350
ले-आउट तैयार किया
''15एकड़ में बनने वाले नए सरकारी अस्पताल का ले-आउट तैयार कर लिया गया है। करीब 98 करोड़ अस्पताल के निर्माण में लागत आएगी। ये अस्पताल मेडिको सिटी का एक हिस्सा होगा।'' - पीके माहेश्वरी, डिवीजनलप्रोजेक्ट इंजीनियर
मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
''नएसरकारी अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए शासन ने तैयारियां की हैं। गंभीर बीमारियों का इलाज नए अस्पताल में हो सकेगा। शासन की मंशानुसार काम को शीघ्र शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एमबीओझा, कलेक्टरविदिशा।

(विदिशा। ईदगाह तिराहे पर 15 एकड़ जमीन पर ऐसा बनेगा नया जिला अस्पताल। माडल चित्र)