अभाविप ने बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला
अभाविप ने बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला
वििदशा| रविवारशाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कोतवाली के सामने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पहले माधवगंज चौक से पुतले की रैली निकाली, वहीं कोतवाली थाने के सामने पहुंचकर बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका।यह पुतला दहन बिलावल भुट्टो द्वारा कश्मीर को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ किया गया था। पुतला दहन और रैली के दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए। अभाविप के नगर मंत्री अमित रघुवंशी ने कहा कि कश्मीर का एक टुकड़ा भी पाकिस्तान या किसी भी आतंकियों को नहीं लेने देंगे। पुतला दहन करने वालों में विभाग संयोजक प्रशांत खत्री, राजू अहिरवार, अमित शर्मा, कुलदीप मंगल, जय रघुवंशी, लोकेश आचार्य, संजीव श्रीवास्तव, कुनाल रघुवंशी, मयंक रघुवंशी, चंद्रप्रकाश पंथी आदि शामिल हैं।
विदिशा। अभाविपने जलाया पुतला।