पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदिशा. महालक्ष्मी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।

विदिशा. महालक्ष्मी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा. महालक्ष्मी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बेतवा के घाटों पर बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन और स्नान के लिए पहुंची थीं। पूजा-अर्चना के बाद मिट्टी से बने हाथी और उस पर विराजित माता महालक्ष्मी का पूजन विधि-विधान से किया गया।
पं. विनोद शास्त्री गुरुजी ने बताया कि महिलाएं पुत्रों की दीर्घायु और आरोग्य को लेकर यह व्रत करती हैं। महिलाएं किसी जलाशय अथवा नदी में जाकर दूर्बा से तर्पण करती हैं। प्रदोष काल में हाथी सहित महालक्ष्मी का पूजन करती हैं। इस पूजन से माता महालक्ष्मी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।