पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से स्नेह का बंधन

मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से स्नेह का बंधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। स्थानीय सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंगलवार को दोपहर करीब 2.15 विदिशा विस क्षेत्र के ग्राम निमखिरिया पहुंचीं और वहां उस बूथ पर लोस चुनाव में सर्वाधिक वोट मिलने पर मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार माना। उन्होंने कहा कि मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से उनका स्नेह का बंधन है। मैं यहां मतदाताओं का सम्मान करने आई हूं। मैंने चुनाव के वक्त कहा था कि यदि आप लोग 4 लाख वोटों से ऊपर हमारी जीत सुनिश्चित करोगे तो ही मैं उसे अच्छी जीत समझूंगी।
इस पर कार्यकर्ताओं बूथ लेवल पर रात-दिन मेहनत करके मुझे 4 लाख 10 हजार 690 मतों से बोनस सहित विजयी बनाया है। इसलिए अब मेरा भी फर्ज हैं कि मैं भी मतदाताओं के अधिकारों के लिए कुछ करूं। ग्राम निमखिरिया के 74 नंबर बूथ पर मुझे सर्वाधिक वोट मिले हैं। इसलिए मैं इस गांव के विकास के लिए अपनी निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा करती हूं।
विकास कार्यों के प्रस्ताव मिलते ही 48 घंटे के भीतर राशि जारी हो जाएगी। उन्होंने गांव के समग्र विकास के लिए सभी महिलाओं और पुरुषों से प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंक खाते भी खुलवाने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री रामपालसिंह ने कहाकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गांव, गरीब और किसान सभी वर्गों की चिंता कर उनके हितों का संरक्षण करने का प्रयास कर रही हैं।

मेरे पैर हमेशा जमीन पर रहेंगे: सुषमा स्वराज

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने कहाकि आप लोगों ने मुझे सांसद बनाया तो मोदीजी ने मुझे विदेश मंत्री बनाया है। पिछले 3 महीने में मैं 9 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। अब जल्द ही 10 दिनों के लिए अमेरिका की यात्रा पर जने वाली हूं। मैं भले ही हवाई जहाज में आकाश में उड़ूं लेकिन मेरे पैर हमेश जमीन में ही रहेंगे। मैं हर महीने 3 दिन तक अपने संसदीय क्षेत्र में रहूंगी। कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मिलकर प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास भी करूंगी।

(विदिशा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान।)