पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआर कार्यालय में बैंक प्रतिनिधियों का हंगामा

डीआर कार्यालय में बैंक प्रतिनिधियों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। मंगलवार को जिले भर से आए अनेक बैंक प्रतिनिधियों ने उपायुक्त जिला सहकारिता कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उपायुक्त भूपेंद्रप्रताप सिंह बैंक प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस हुई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित विदिशा के चुनाव के मद्देनजर बैंकों के इन प्रतिनिधियों का कहना था कि शोधों के भुगतान प्रमाण पत्र के लिए उन्हें जिम्मेदार अधिकारी यहां से वहां भटकाने का कोशिश कर रहे हैं।

मंगलवार को मप्र राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल के सचिव आरसी घिया द्वारा आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मप्र भोपाल को जारी हुए आदेश की प्रति लेकर ये बैंक प्रतिनिधि उपायुक्त कार्यालय विदिशा पहुंचे। यहां मौजूदा बैंकों के प्रतिनिधियों ने सचिव के उक्त आदेश का हवाला देकर उपायुक्त से शोध्यों का प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने पर खासी नाराजगी जाहिर की।

उक्त आदेश में बताया है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित विदिशा से संबद्ध संस्थाओं के बैंक प्रतिनिधियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं कि जिला सहकारी संघ मर्यादित विदिशा के अभिदाय राशि भुगतान के बावजूद उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। उक्त आदेश में प्रभारी अधिकारी/प्रबंधक, जिला सहकारी संघ मर्यादित विदिशा को नियमानुसार शोध्यों का भुगतान का प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में उपायुक्त भूपेंद्रप्रताप सिंह ने अपना पल्ला झाड़कर बैंक प्रतिनिधियों से पंजीयक के पास शिकायत लेकर जाने को कहा है।

(विदिशा। उपायुक्त से चर्चा करते बैंक प्रतिनिधि।)