हर शहीद की याद में रोपा एक-एक पौधा
विदिशा| सियाचीन में शहीद हुए देश के जवानों की याद में माधव उद्यान में पौधारोपण हुआ। इस दौरान शहीद हुए हर जवान की याद में एक-एक पौधा रोपकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई। सामाजिक परिषद द्वारा यह आयोजन रखा गया। इस दौरान शहर समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सामाजिक परिषद के सदस्यों द्वारा आने-वाले कई वर्षों तक देश के इन शहीदों को याद किया जाए इसके लिए यह पौधारोपण किया गया है। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, समाजसेवी अतुल शाह, इस्माइल खां, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।