एसएटीअाई में 200 छात्रों का चेकअप
विदिशा| एसएटीआई कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से भोपाल की एएसजी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से 200 कर्मचारियों, अधिकारियों व विद्यार्थियों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। प्रारंभ में संस्थान के संचालक डाॅ. जेएस चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और भोपाल से आए स्पेशलिस्ट डाॅक्टराें का धन्यवाद दिया। समन्वयक प्रो. केजी किरार ने बताया कि भोपाल से आए आलोक सक्सेना, नेत्र स्पेशलिस्ट डा.रईसखान एवं देवेंद्र मिश्रा के नि:शुल्क सहयोग से नेत्र परीक्षण किया गया।