जीके क्विज एवं स्पेलिंग बी स्पर्धा का फाइनल हुआ
विदिशा| अग्रवाल एकेडमी में प्रथम बार आयोजित जीके क्विज एवं स्पेलिंग बी के फायनल का ग्रांड स्टेज शो शनिवार शाम आयोजित किया गया। पहले राउंड में स्पेलिंग बी जूनियर के विनर अंश गर्ग और रनर अप वंशिका गर्ग रहे। तत्पश्चात योगा के प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद स्पेलिंग बी सीनियर के विनर धनंजय सोनी और रनर अप काजल शर्मा रहे। साथ ही स्कूल बैंड के प्रदर्शन से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। अगले चरण में जीके क्विज जूनियर के विनर आकर्ष गुप्ता और रनर अप ओम तिवारी रहे। जीके क्विज सीनियर के विनर अर्जुन सक्सेना और रनर अप तनिश सिंह चौहान रहे। सभी विनर एवं रनर को क्रम से रुपए 21000/- एवं रुपए.11000/- के नगद पुरस्कारों और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मुनव्वर सलीम थे।