टक्कर के बाद बीच सड़क पर हाथापाई
विदिशा| खरीफाटक रोड पर रविवार की दोपहर में एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद विवाद बढ़ने से दोनों वाहन चालकों के बीच हाथापाई तक हुई। घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है। इन वाहन चालकों के विवाद के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद दोनों वाहन चालकों ने कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई।
पुलिस ने दोनों वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बाइक चालक मोहन धाकड़ निवासी उदयनगर कालोनी की रिपोर्ट पर अल्टो कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, जबकि कार चालक विपिन पुत्र काेमलप्रसाद निवासी खरीफाटक बाहर की रिपोर्ट पर बाइक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।