पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डंपर, हार्वेस्टर खराब, पुल पर लगा लंबा जाम

डंपर, हार्वेस्टर खराब, पुल पर लगा लंबा जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा-अशोकनगर स्टेट हाईवे पर दोपहर करीब ढाई बजे गिट्टी से भरा एक डंपर खराब हो गया। उदयगिरि तिराहे पर खराब हुए डंपर की वजह से विदिशा-अशोकनगर मार्ग पर जाम लग गया। इससे दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही करीब डेढ़ घंटे तक थमी रही।

जाम के बीच वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री वाहन भी जाम में फंसे होने से यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। जेसीबी की मदद से इस डंपर को बीच रास्ते से हटाया गया, तब जाकर ट्रैफिक बहाल हो सका।

इसी तरह पुल के दूसरे छोर पर भी एक हार्वेस्टर खराब होने से यातायात प्रभावित हुआ। स्टेट हाईवे पर आए दिन जाम लग रहा है। यह जाम अक्सर किसी न किसी वाहन के खराब होने की वजह से लग रहा है। चरणतीर्थ पुल के पास ही बेतवा नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माणाधीन पुल की वजह से हाईवे पर वाहनों के निकलने की जगह कम बची हुई है। ऐसे में जब भी कोई बड़ा वाहन खराब होता है तो जाम लग जाता है। जाम भी ऐसा कि घंटों तक राहगीर जाम में फंसे रहते हैं।

लोगों ने धक्का लगा कर सड़क से हटाया हार्वेस्टर
चरणतीर्थ के पुल के एक छोर पर जहां गिट्टी से भरा डंपर खराब हुआ था, वहीं इसी पुल के दूसरे छोर पर एक हार्वेस्टर भी चलते-चलते बंद हो गया। यह हार्वेस्टर भी बीच रास्ते पर खराब हुआ। इससे भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस खराब हुए हार्वेस्टर को कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर हाईवे से किनारे तक पहुंचाया। दोनों ही जगह ट्रैफिक पुलिस के जवान नजर नहीं आए।

विदिशा-अशोकनगर स्टेट हाईवे पर रविवार की दोपहर में डंपर खराब होने की वजह से लगे जाम में फंसे वाहन। लोग होते रहे परेशान। फोटो- भास्कर

ट्रैफिक जाम
खबरें और भी हैं...