शहर के मयंक का सिंगल डेब्यू सांँग रिलीज
विदिशा|शहर के युवा मयंक र|ाकर ने रविवार को वेलेंटाइन-डे के मौके पर अपनी सुरमई आवाज में गाया हुआ सिंगल डेब्यू सांग रिलीज कर दिया, जिसका टाइटल आस है। इस सांग में मयंक ने जिंदगी की एक नई आस जगाने की कोशिश की है। इससे पहले वे शहर में रॉक बैंड का ट्रेंड लाए थे। जज्बात नाम के इस बैंड ने शहर के अलावा प्रदेश में भी रॉक म्यूजिक की एक नई पहचान बनाई थी और शहर का नाम रोशन किया था।