पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंपनी ने अब काम शुरू कर दिया है

कंपनी ने अब काम शुरू कर दिया है

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छह मंजिल होगा मेडिकल कॉलेज दो साल में पूरा करना होगा काम
नए भवन की हैं ये खास विशेषता
मार्च तक दिखने लगेगा कॉलेज का काम

गिरिजाशंकर तिवारी| विदिशा

शहर में बनने वाला मेडिकल कॉलेज भवन कई मायनों में खास रहेगा। मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। मेडिकल कॉलेज ग्राउंड फ्लोर के अलावा 6 मंजिला होगा। शहर में फिलहाल इतनी ऊंची कोई बिल्डिंग फिलहाल तो नहीं है। ये काम अहमदाबाद की यशनंद इंजीनियर्स एंड कांट्रेक्टर कंपनी करेगी। पिछले महीने हुई टेंडर प्रक्रिया में ये अकेली कंपनी टेंडर लेने में सफल हुई थी। इससे पहले दो साल से टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। कंपनी को ये काम दो साल में पूरा करना होगा।

कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कॉलेज स्थल पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल जमीन के समतल करने का काम चल रहा है। इसके अलावा क्वार्टर भी बनने लगे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मार्च तक काम निर्माण कार्य दिखने लगेगा। मेडिकल कॉलेज के साथ ही सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल भी होगा। पहले चरण में मेडिकल कॉलेज का भवन बनाया जाएगा। दूसरे चरण में सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा।

18 जनवरी 2018 तक करना है पूरा काम
कंपनी को 18 जनवरी 2018 तक अपना पूरा काम करना होगा। ये काम 248 करोड़ रुपए में होगा। 150 सीटर मेडिकल कॉलेज और 750 बिस्तर के अस्पताल के निर्माण की मंजूरी शासन ने दी है। अधिकारियों के अनुसार कॉलेज भवन 2018 तक बनने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज भवन भूकंप रोधी बनाया जा रहा है। स्टेडियम के सामने 27.09 एकड़ जमीन पर मेडिकल कॉलेज भवन का काम शुरू कर दिया गया है।

पांच कॉलेज पहले बना चुकी है कंपनी
एमपीआरडीसी ने इस कंपनी को टेंडर अनुभव के आधार पर भी दिया है। ये कंपनी गुजरात में 5 मेडिकल काॅलेज पहले बना चुकी है। कंपनी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर बालकृष्ण राणा ने बताया कि उज्जैन में भी मेडिकल काॅलेज बना रहे हैं। 22 जनवरी से विदिशा आकर काम शुरू कर दिया है।

साल 2013 में मुख्यमंत्री ने किया था भूमिपूजन
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और तत्कालीन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने शहर की कृषि उपज मंडी में कॉलेज के लिए सितंबर 2013 में भूमिपूजन भी किया था। इससे पहले मार्च 2013 में सीएम ने शहर के लोगों को होली की बधाई देते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी।

एक नजर में कॉलेज और अस्पताल
950 वर्गमीटर में गेस्ट हाउस

1000 वर्गमीटर में स्पोर्ट्स भवन

78 रहवासी भवन बनेगें

01 सेंट्रल लायब्रेरी

23 डिपार्टमेंट बनेंगे कॉलेज में

1-1 ब्लड बैंक एवं लैब

07 ऑपरेशन थियेटर

34 रूम सीनियर रेसीडेंट

32 सीनियर व

23 ब्लाक जूनियर रेसीडेंट

288 कमरे रहेंगे हॉस्टल में

कंपनी ने शुरू किया ईदगाह तिराहे के पास काम
ई-ब्रिक्स से बनेगा मेडिकल कॉलेज, भूकंप से नहीं होगा नुकसान।

पर्यावरण के अनुकूल। आग प्रतिरोधकता। भूकंपरोधी।

दीमक एवं अन्य कीटों से सुरक्षा।

मेडिकल कॉलेज के लिए वर्क आर्डर जारी होने के बाद कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। अहमदाबाद की यशनंद कंपनी ये काम कर रही है। साल 2018 में काम पूरा होने की उम्मीद है। आशुतोष मिश्रा, सीई एमपीआरडीसी।

27 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज
ईदगाह तिराहे के पास 27.09 एकड़ जमीन पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज में तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल कॉलेज के साथ 750 बिस्तरीय अस्पताल, कैंसर अस्पताल जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र के अलावा कई स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी। यहां जिला अस्पताल का भवन भी बनाया जा रहा है। जिले में कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने अपने बजट में पहले ही कैंसर अस्पताल की घोषणा जिले के लिए की थी। कैंसर अस्पताल भी मेडिकल कांप्लेक्स में बनेगा। शासन ने इसके लिए करीब 3.14 एकड़ भूमि प्रस्तावित की है। इस अस्पताल में करीब 30 करोड़ का खर्च आएगा।

मेडिकल कॉलेज भवन के लिए स्टेडियम के सामने निर्माण शुरू हो गया है।

खबरें और भी हैं...