किसान सीहोर जाकर करेंगे प्रदर्शन
विदिशा|रविवार को रामद्वारा में संयुक्त किसान संगठन की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि किसान प्रधानमंत्री के दौरे पर सीहोर जाएंगे और प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेंगे। बैठक में गेहूं का समर्थन मूल्य 2 हजार रुपए करने की मांग की गई है। इसके अलावा मिर्जापुर मंडी में रबी फसल की तुलाई एवं नीलामी शुरू की जाए।