पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन डे के विरोध और समर्थन में एक ही जगह किया प्रदर्शन

वेलेंटाइन डे के विरोध और समर्थन में एक ही जगह किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन डे का शहर में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध हुआ। एक ही जगह पर सार्वजनिक रूप से वेलेंटाइन डे के विरोध व समर्थन में प्रदर्शन होने से पुलिस भी तैनात रही। इस मौके पर माधवगंज चौराहे पर एनएसयूआई ने जहां लोगों को गुलाब के फूल वितरित किए। जबकि शिवसेना ने शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर माधवगंज चौराहे पर पुतला जलाया।

वेलेंटाइन डे पर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस शहर के खास क्षेत्रों में निगरानी रखे हुए थी। एनएसयूआई द्वारा फूल वितरण के कार्यक्रम में वरिष्ठ इंका नेता मजहर जाफरी ने कहा कि प्यार के कई रूप होते हैं। माता-पिता और भाई-बहन सहित परिवार से भी प्यार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्यार पर न तो बंदिश व पहरा पर लगाया जा सकता और न ही प्यार करने वालों को कोई रोक सकता है। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सुमित वैद्य, मुजाहिद अली गांधी, सोहराव मंसूरी, शेलू सेन, राेहित जैन, प्रतीक जैन, देवांग ठाकुर, भानू दरबार, राजकुमार साहू मौजूद रहे।

और यहां... रैली निकालकर फूंका पुतला
शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे के विरोध में शहर के मुख्य मार्गों पर बाइक रैली निकाली। बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए निकले। इसके बाद माधवगंज चौराहे पर शिव सैनिकों ने जोरदार नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर कोतवाली पुलिस का बल तैनात था। शिव सैनिकों ने वेलेंटाइन डे मनाने को भारतीय परंपरा व संस्कृति के विरुद्ध बताया। इस दौरान शिवसेना जिला अध्यक्ष गजेंद्र कुशवाह, नरेश यादव, सोनू ठुकरेले, साेनू लोधी, राजकुमार विश्वकर्मा, गौरव शर्मा, भगवानसिंह कुशवाह, गोलू सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने माधवगंज पर छोटे बुजुर्गों को फूल भेंट किए।

खबरें और भी हैं...