पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामकथा से पूर्व निकली कलश यात्रा

रामकथा से पूर्व निकली कलश यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम बसरिया में तुलसी सालिगराम विवाह उत्सव, श्री विष्णु यज्ञ और श्रीरामकथा के शुभारंभ पर धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम बरखेड़ा स्थित केवटन नदी से कलश यात्रा प्रारंभ की गई जो मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची।

यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। जबकि युवा भजनों की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। यज्ञाचार्य पंडित केशव गुरू शास्त्री ने बताया कि 13 फरवरी से 21 फरवरी तक श्रीराम कथा एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन सुबह आठ से एक बजे तक यज्ञ, हवन किया जाएगा। दोपहर तीन से छह बजे तक कथा सत्संग व रात आठ बजे से तुलसी पूजा, तेल हरिद्रा, मंगल गान कार्यक्रम किए जाएंगे। कथा के बाद 23 फरवरी को अयोध्या से भगवान शालिगराम बारात का आगमन होगा।

नौलखी मंदिर में बारात के विश्राम की व्यवस्था के साथ भजनों का आयोजन किया जाएगा। 24 फरवरी सुबह दस बजे बारात ढोल नगाड़ों के साथ कथा स्थल पहुंचेगी, शाम सात बजे द्वाराचार, तुलसी शालिगराम विवाह भंवर परिक्रमा की जाएगी। भगवानसिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम समापन पर 25 फरवरी को भंडारा होगा।

रविदास जयंती पर 22 को
कुरवाई /मेहलुआ चौराहा 22 फरवरी को माध्यमिक शाला मेहलुआ चौराहा परिसर में संत रविदास की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर मेहलुआ चौराहा पर चल समारोह एवं कलशयात्रा निकाली जाएगी। इसमें अनेक समाजबंधु सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के आयोजक हरलाल अहिरवार ने बताया कि संतजी के समारोह में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह पवार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। वहीं अनेक जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कुरवाई में संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के पश्चात् बस स्टैंड पर संतजी के जीवन चरित्र पर विचार व्यक्त किए जाएंगे।

23 से होगा शिवमहापुराण कथा का आयोजन
विदिशा। नगर में पहली बार श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन 23 से 29 फरवरी तक किया जा रहा है। कथा सावरकर बाल विहार के पास अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट परिसर में होगी। कथा मूर्घन्य विद्वान पंडित शिरोमणि आचार्य डा. रामाधार उपाध्याय विद्यावाचस्पति प्रस्तुत करेंगे। कथा के मुख्य यजमान पं. बटुक जी महाराज ने बताया कि कथा से पूर्व 23 फरवरी को प्रात:10.30 बजे से भव्य कलश यात्रा दशहरा हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी।

धर्म प्रवाह
खबरें और भी हैं...