- Hindi News
- National
- आर्यिका मां गणिनी विभाश्री के प्रवचन के साथ शंका समाधान क्लास तीन बजे से
आर्यिका मां गणिनी विभाश्री के प्रवचन के साथ शंका समाधान क्लास तीन बजे से
विदिशा| गणाचार्य आचार्य गुरुवर विराग सागर महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका विभाजी माताजी और विनये माताजी शांतिनाथ का जिनालय स्टेशन जैन मंदिर में प्रवास चल रहा है। माताजी के मांगलिक प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। दोपहर तीन बजे से शंका समाधान क्लास लगेगी। एडवोकेट रमेशचंद, एडवाेकेट सुरेशचंद, अशोक मानोरिया, सेठ संजय जैन, जयकुमार जैन, शैलेंद्र बांसल ,जिनेंद्र जैन परख, सुनील , राहुल बांसल, सौरभ जैन, सचिन रावत, डा. अभिषेक , वैभव आदि ने प्रवचनाें का धर्मलाभ उठाने का अनुरोध किया है।