दहेज के लिए किया जा रहा प्रताड़ित
विदिशा| कोतवाली थाने में एक महिला ने अपने पति सहित एक अन्य पर दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कराया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि मास्टर कालोनी निवासी गंगा बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पति उसे लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। कि रविवार को भी दहेज को लेकर गंगाबाई के साथ पति ने मारपीट की। गंगाबाई की रिपोर्ट पर पति सूरज वाल्मीकि व पुष्पा बाई पर प्रकरण दर्ज किया है।
बाइक से बाइक भिड़ीं, बुजुर्ग घायल
शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा जागीर व काछीखेड़ा के बीच दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग घायल हो गया है। शमशाबाद पुलिस ने बताया कि ग्राम बरखेड़ा जागीर निवासी 60 वर्षीय चंदनसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि खेजड़ा निवासी भगवानसिंह ने उसे बाइक से टक्कर मार दी। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
खलिहान में खड़ी ट्राॅली चुरा ले गए चोर
करारिया थाना क्षेत्र के तहत ग्राम सांकलखेड़ा में खलिहान में रखी एक किसान की ट्राली चोरी हो गई। करारिया पुलिस ने बताया कि सांकलखेड़ा निवासी गणेशराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 11 एवं 12 फरवरी की दरम्यानी रात में उसके खलिहान में रखी ट्राली कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। ट्राली की कीमत करीब 30 हजार रुपए है।