पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टूलेन मार्ग निर्माण: सिलेक्टेड स्वाइल का काम लगभग पूरा

टूलेन मार्ग निर्माण: सिलेक्टेड स्वाइल का काम लगभग पूरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूरे मार्ग के बिजली पोल शिफ्ट होंगे
बासौदा से कुंआखेड़ी तक मार्ग पर बिजली के पोल शिफ्ट होने का कार्य भी होना है। सड़क निर्माण के कारण बिजली सप्लाई लाइन की ऊंचाई कम हो गई है। क्योंकि सड़क की ऊंचाई करीब तीन फीट बढ़ रही है। इससे बिजली की लाइनें यातायात व नागरिकों के लिए समस्या बन सकती हैं। इसके लिए बिजली कंपनी द्वारा पोल शिफ्ट करने का जो एस्टीमेट बनाकर दिया गया है उसे स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।

पुलिया निर्माण शुरु
पूरे मार्ग पर छोटी- बड़ी मिलाकर 85 के आसपास पुलियां बनाई जाना है। कुछ पाइप डालकर बनेंगी, कुछ का निर्माण स्लेब बनाकर किया जाना है। जहां स्लेब से पुलिया निर्माण किया जाना है। वहां का स्टेटा परीक्षण करने के बाद उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलियों का डिजाइन कराया जा रहा है। जैसे ही पुलिया डिजाइन का नक्शा मिलेगा शेष पुलियों का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। सड़क निर्माण के साथ ही पुलियों का निर्माण चल रहा है। इससे बारिश के दौरान यातायात की ज्यादा समस्या न हो।

सीआरएम कोड की तैयारी
सिलेक्टेड स्वाइल का कार्य पूरा होने के बाद चार इंच मोटी सीआरएम कोड डालने का कार्य शुरु किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद ही सीसी सड़क के लिए कांक्रीट का बेस बनाने का कार्य प्रारंभ हो पाएगा।इसके बाद ही सीसी का फाइनल कोड डाला जाएगा।

20 महीने का समय दिया है निर्माण का
बासौदा से कुआंखेड़ी तक टू लेन निर्माण के लिए ठेकेदारों को 20 महीने का समय दिया गया है। बासौदा से अंडिया तक निर्माण कार्य लोनिवि की बासौदा सब डिवीजन की देखरेख में एक ठेकेदार कर रहा है। जबकि अंडिया से कुंआखेड़ी तक निर्माण विदिशा लोनिवि के अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है।

अंडर ब्रिज का काम सेतु निगम के अधीन
गुलाबगंज में रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण का कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है। गुलाबगंज में रेलवे सीमा से सड़क यातायात निकालने के लिए अंडर ब्रिज बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य भी शुरु हो गया है। गुलाबगंज में ओवर ब्रिज नहीं बनाया जाएगा। इसका कार्य अंडरब्रिज से ही लिया जाएगा।

मशीनों की सहायता से पूरा किया जा रहा है कार्य

भास्कर संवाददाता|गंजबासौदा

गुलाबगंज से कुआंखेड़ी के बीच चल रहे टू लेन मार्ग निर्माण के तहत सिलेक्टेड स्वाइल का काम लगभग पूरा हो चुका है। जितनी चौड़ी सड़क बनाई जाना है उसके लिए बेस निर्माण चल रहा है। इसके बाद सीआरएम कोड निर्माण होगा। 39 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण करीब 87 करोड़ रुपए की लागत से कराया जा रहा है।

निर्माण दो भागों में स्वीकृत किया गया है। इसमें बिजली सप्लाई लाइन को शिफ्ट करने का कार्य भी शामिल है। निर्माण कार्य नवंबर के आसपास प्रारंभ किया गया था।

इस कार्य को मशीनों के सहारे पूरा किया जा रहा है। इससे निर्माण पर फसल कटाई का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

समय सीमा में काम पूरा होगा
सिलेक्टेड स्वाइल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुलिया निर्माण चल रहा है। उम्मीद है कि तय समय में निर्माण पूरा हो जाएगा। आरके सिंघई, उपयंत्री लोनिवि गंजबासौदा

सिलेक्टेड स्वाइल का कार्य लगभग पूरा हो गया है।

खबरें और भी हैं...