पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थमी बारिश तो बढ़ी उमस, लोग परेशान

थमी बारिश तो बढ़ी उमस, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| पिछले4-5 दिन से बारिश थमने से एक बार फिर लोग उमस और गर्मी से जूझ रहे हैं। रविवार को पूरा दिन शहर तीखी धूप के साए में रहा। इससे लोगों को गर्मी के बीच पसीना बहाने को मजबूर होना पड़ा। तापमान में भी बढ़ौतरी हुई है। रविवार को दिन में 32 डिग्री रात में 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इससे लोगों को पंखे और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। 5 दिन पहले लगातार एक सप्ताह तक जोरदार बारिश शहर सहित जिलेभर में हुई थी। इससे जिले की औसत बारिश होने की उम्मीद लग रही थी, अब बारिश थमने से एक बार फिर सामान्य औसत बारिश की उम्मीद कम हो गई है। जिले में अभी तक 82.50 सेमी बारिश हुई है।