आज आएंगी विदेश मंत्री
आज आएंगी विदेश मंत्री
वििदशा| केन्द्रीयविदेश मंत्री और स्थानीय सांसद सुषमा स्वराज मंगलवार 16 सितम्बर को विदिशा आएंगी। वे मंगलवार की दोपहर 12.20 बजे बेगमगंज से हेलीकाप्टर द्वारा गंजबासौदा के लिए प्रस्थान कर, दोपहर 12.35 बजे गंजबासौदा आएंगी और यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके बाद दोपहर 1.35 बजे गंजबासौदा से विदिशा विकासखण्ड के ग्राम निमखिरिया के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे निमखिरिया पहुंचेंगी और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुषमा स्वराज 2.50 बजे ग्राम निमखिरिया से बीदपुरा (सांची) के लिए हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगी।