डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई गई
डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई गई
वििदशा| एसएटीआईकॉलेज के साइंस पार्क में अभियंता दिवस के मौके पर भारत र| मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 154वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर प्रतापभानु शर्मा ने किया। संस्था के संचालक डॉ. आरसी जैन ने डॉ. विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के सिविल एवं एप्लाइड विभाग के प्राध्यापकगण, कर्मचारी, छात्र, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकीय, जल संसाधन विभाग एवं अन्य विभाग के इंजीनियर्स मौजूद रहे।