- Hindi News
- मांगें नहीं मानी तो हड़ताल पर जाएंगे सफाई कामगार
मांगें नहीं मानी तो हड़ताल पर जाएंगे सफाई कामगार
मांगें नहीं मानी तो हड़ताल पर जाएंगे सफाई कामगार
वििदशा| अखिलभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगें 15 दिनों में मानने को कहा है। मांगें नहीं मानने पर हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी ज्ञापन में दी गई है।अभा सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन घेंघट के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि आठ माह अतिरिक्त हो जाने के बाद भी कर्मचारियों को गरम वर्दी नही दी गई है। शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए सफाई कामगारों की भरती की जाए। इनमें 50 प्रतिशत भरती महिलाओं की होना चाहिए।रिक्त स्थानों पर वरिष्ठता के आधार पर भरती की जाए। कर्मचारियों के लिए 100 क्वार्टर बनवाए जाए।