पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुकदेवजी के प्राकट्य पर प्रकाश डाला

शुकदेवजी के प्राकट्य पर प्रकाश डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| स्थानीयसत्संग भवन में दूसरे दिन की श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा में प्रवचनकर्ता वेदाचार्य पं. केशवकृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण के सृजक महर्षि वेदव्यासजी तथा महापुराण को अमरत्व प्रदान करने वाले महर्षि शुकदेवजी महाराज के प्राकट्य पर प्रकाश डाला। इन्हीं दोनों पिता-पुत्र महर्षियों ने इस महापुराण को साक्षात भगवान श्री राधा-कृष्ण का स्वरूप निरूपित तथा प्रमाणित करते हुए इसे परम मोक्ष्य का सर्वाधिक सुलभ साधन बनाया है। इस अवसर पर जानी-मानी नन्हीं भजन गायिका सौम्या शर्मा ने श्री कृष्ण-सुदामा की मित्रता पर आधारित भजन अरे द्वारपालों , मीठे रस से भरी राधा रानी लागे आिद कई भजन सुनाए।

पं. केशवकृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण तथा कथा के मुक्तिदायी महत्व पर प्रकाश डाला। महाराजा परीक्षित की भांति कथामृत श्रवण से परम मोक्ष्य प्राप्ति को रेखांकित किया। इस कथा का सर्व पितृ मोक्ष्य पर्व में आयोजन इस पर्व की सार्थकता सिद्ध करने किया गया है। यह कथा दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भी है।