1104 बच्चों की आंखों का परीक्षण किया
वििदशा| संतश्री हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट, सेवा सदन विजन सेंटर और रोटरी क्लब आफ ग्रेटर द्वारा एमएलबी गर्ल्स स्कूल में छात्राओं की आंखों का निशुल्क परीक्षण किया गया। यह जानकारी देते हुए रोटरी ग्रेटर के सचिव दिनेश रामानी ने बताया कि 1104 बच्चों की आंखों का परीक्षण किया गया। इनमें से 181 बच्चों को आगामी 1 अक्टूबर को विजन सेंटर डंडापुरा में चश्मे वितरित किए जाएंगे।
वहीं रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष सुरेश मोतियानी ने बताया कि 16 से 20 सितंबर तक माधवगंज क्रमांक 2 में सुबह 11.30 से शाम 4 बजे तक बच्चों की आंखों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा। इसमें प्राथमिक शाला सूबात लाइन, प्राथमिक शाला हरीपुरा, प्राथमिक शाला पुलिस लाइन, साकेत गरिमा स्कूल, सेंटर एकेडमी हाईस्कूल, एसएसएल जैन हाईस्कूल, जैन मिडिल स्कूल, माध्यमिक शाला माधवगंज क्रमांक 1-, हाईस्कूल माधवगंज क्रमांक 1 और संस्कृत उमावि आदि के बच्चे शामिल होंगे।
कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया। संजीव शर्मा ने आभार माना। प्राचार्य श्री पंथी ने रोटरी ग्रेटर के सेवाभावी कार्यों की सराहना की।