पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक लाभार्थी तीर्थ दर्शन का नहीं उठा सकेगा दोबारा लाभ

एक लाभार्थी तीर्थ दर्शन का नहीं उठा सकेगा दोबारा लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना में अब राजस्थान जैसलमेर स्थित श्री रामदेवरा भी शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को और अधिक बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा आहूत की गई बैठक में शासन ने नए निर्णय लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब जिले के विकासखण्ड नगरों में जोन को इकाई बनाया जाएगा, जिनका बराबर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एक ही लाभार्थी योजना का लाभ दोबारा उठा पाए इसके लिए तीर्थ यात्रियों का यूआईडी/आधार कार्ड या अन्य माध्यम से डाटाबेस जिला स्तर पर तैयार किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों से फीडबैक पत्र भी लिए जाएंगे।