पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदिशा। सोमवारको कलेक्टोरेट में टीएल बैठक रखी गई। इस बैठक

विदिशा। सोमवारको कलेक्टोरेट में टीएल बैठक रखी गई। इस बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। सोमवारको कलेक्टोरेट में टीएल बैठक रखी गई। इस बैठक में कलेक्टर ने कई विभागों की योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य जोर 25 सितंबर से जिले में शुरू होने जा रहे कृषि क्रांति रथ यात्रा पर दिया। 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक जिलेभर में यह रथ यात्रा निकाली जाना है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दो गांव में रथयात्रा का भ्रमण कर तीसरे गांव में रात्रि प्रवास के निर्देश दिए। रात्रि प्रवास के दौरान गांव में शिविरों के आयोजन के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की बैठक में नसबंदी प्रकरणों में पिछड़े चार ब्लाकों को लेकर कलेक्टर ने खासी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

गांव-गांव पहुंचेगा कृषि क्रांति रथ