पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 117 Year Turns 73 Years Old Dharampal Gujjar

धर्मपाल की खुली पाेल, 117 साल नहीं 73 साल निकली उम्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 117 साल की उम्र का दावा करने वाले मेरठ जिले के गांव गूढ़ा निवासी धर्मपाल गुर्जर की उम्र 73 ही पाई गई है। धर्मपाल 20 से ज्यादा पदक जीत चुके है।

मेरठ के मवाना क्षेत्र के एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि धर्मपाल गुर्जर की सही उम्र जांच के बाद 73 पाई गई है। उन्होंने बताया कि धर्मपाल सिंह की उम्र को लेकर पिछले काफी समय से संशय बना हुआ था। इस संबंध में कुछ लोगों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने उन्हें जांच सौंपी थी।