नई दिल्ली. केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं आैर 12वीं में संस्कृत की पढ़ाई फिर शुरू होगी। केवीएस (केंद्रीय विद्यालय संगठन) ने इस संबंध में फैसला लिया है। केवीएस ने सभी केंद्रीय विद्यालयों काे पत्र भेजा है। इसमें कॉन्ट्रैक्ट पर संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति करने को कहा है। केवीएस के मुताबिक, बोर्ड ने 2015-16 के सत्र से 11वीं और 12वीं कक्षा में संस्कृत पढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। छात्र वैकल्पिक विषय के तौर पर संस्कृत चुन सकते हैं।