पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बक्सर में नाव पलटने से 14 की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बक्सर. उत्तर प्रदेश के बक्सर में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। ये हादसा मंगलवार को चौसा बाजार के पास गंगा नदी में हुआ। जानकारी के मुताबिक यूपी के गाजीपुर के पालिया गांव से जब पीड़ित चौसा लौट रहे थे, तभी नाव पलट गई। सूत्रों के मुताबिक नाव में उस वक्त कुल 22 लोग सवार थे, जबकि केवल 10 लोगों की थी। फिलहाल ये जांच का विषय है।
नदी में डूबने से 8 लोगों को बचा लिया गया। सभी को बक्सर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बक्सर के डीएम रमन कुमार ने बताया कि गाजीपुर प्रशासन की मदद से शवों को नदी से निकालने का प्रयास जारी है। बक्सर डीएम ने पटना से एनडीआरएफ की टीम को भी घटना स्थल पर बुला लिया है।
बहरहाल, तीन बोट और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य जारी है। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक नदी से किसी भी शवों के मिलने की खबर नहीं है। सभी पीड़ित चौसा ब्लॉक के नयाजीपुर गांव के निवासी हैं। ये गाजीपुर जिले के पालिया गांव में टमाटर की खेत में काम करते थे।