नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि नक्सली साल भर में विभिन्न स्रोतों से करीब 140 करोड़ रूपए कथित तौर पर वसूलते हैं। गृह राज्य मंत्री हरिभाई परथिभाई चौधरी ने राज्यसभा को बताया कि पिछले दस साल में नक्सलियों ने 5,024 से अधिक नागरिकों की जान ली है। इनमें से ज्यादातर आदिवासी हैं। मृतकों में से ज्यादातर आदिवासी थे। उन्होंने बताया कि वामपंथी चरमपंथी समूहों द्वारा अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में उद्योगपतियों, कारोबारियों, ठेकेदारों, खास कर तेंदूपत्ता ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों, सरकारी कर्मियों और अवैध खनन माफिया समूहों से ‘कर’ वसूली किए जाने की खबर है।