पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 yr old Tribal Girl Gang raped By 13 Men On Khap Orders In West Bengal

प. बंगाल में पंचायत के आदेश पर 13 लोगों ने किया 20 साल की महिला का गैंग रेप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में 20 साल की एक आदिवासी लड़की का कथित तौर पर 13 लोगों ने गैंगरेप किया। उसके साथ यह ज्‍यादती पंचायत के फरमान पर की गई। घटना शांतिनिकेतन से मात्र 25 किमी की दूरी पर स्थित लाभपुर थाना अंतर्गत सुबलपुर गांव की है। लड़की का दूसरे गांव के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसे इसी की 'सजा' दी गई। मुखिया ने लड़के को रात भर कैद रखा और लड़के को सुबह 25 हजार रुपए जुर्माना भरने के लिए कह कर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के 11 आरोपी पकड़ लिए गए हैं। इनमें गांव के कबीलाई समाज का मुखिया भी शामिल है। बताया जाता है कि मुखिया ने ही बतौर सजा लड़की से गैंगरेप करने का आदेश जारी किया था।
चार साल पहले एक लड़की को निर्वस्त्र घुमाया था
बीरभूम में ही चार साल पहले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करने की सजा एक नाबालिग लड़की को दी गई थी। उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया गया था। एक बार फिर इस जिले में अमानवीय घटना हुई है। इस बार भी नाबालिग से ही दुष्कर्म हुआ है। वह भी पंचायत के फैसले पर। नाबालिग का 'दोष' इस बार भी वही था किसी गैरबिरादरी के युवक से प्रेम।
आगे पढ़ें
- आपबीती, जो पीडि़त की मां ने बताई
-गैरकानूनी है इस तरह की पंचायतें
-बीते रविवार को भी हुआ था गैंग रेप का केस