पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 Dead As Boat Capsizes Near Port Blair

पोर्ट ब्लेयर में नाव पलटने से 21 लोगों की मौत,13 लोगों को बचाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोर्ट ब्लेयर । अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में रविवार को समुद्र में नाव पलट जाने से 21 लोगों की मौत हो गई, हालांकि, 23 लोगों को बचा लिया गया। दो लोग अभी भी लापता हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। नाव में 46 लोग सवार थे।


पोर्ट ब्लेयर के पास नाव एक्वा मरीन पर्यटकों के एक समूह को लेकर जा रही थी। इसमें तमिलनाडु के कांचीपुरम के अधिकांश लोग सवार थे। यह नाव शाम को करीब 4 बजे हादसे का शिकार हुई। घटना की सूचना मिलते हीं बचाव अभियान शुरू किया गया।

मृतकों के बारे में जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर (1070 और 03192-240127) जारी किया गया है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल एके सिंह ने बताया '13 लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

10 दिन पहले नाव दुर्घटना में 4 लोगों की हुई थी मौत दो लापता : पोर्ट ब्लेयर के पास मध्य अंडमान के समुद्र में 10 दिन पहले हुई एक नाव दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग लापता हो गए थे। घटना में बच19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे। ये तैरकर समुद्र तट पर आ गए थे। गत 16 दिसंबर को एक ओवर लोड देशी बोट में 25 लोग सवार थे। यह कोर्टबर्थ खाड़ी से बेटापुर जा रही थी। नौ सेना अधिकारियों ने बताया कि जो दो लोग लापता हो गए थे, उनको मछलियों ने खा लिया था। एक छतविछत शव को पुलिस ने दूसरे को नेवी ने खोज निकाला था।

आगे देखें- दुर्घटना की तस्वीरें