पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bigs Will Be Prepare For The Cancer Patients, Who Lost Their Haid During Chemotherapy

बालों से होगी कैंसर पेशंट्स की मदद, 300 स्टूडेंट्स ने अपने बाल दान किए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयंबटूर. कैंसर पीड़ितों के लिए मुफ्त विग तैयार करने के मद्देनजर तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक प्राइवेट कॉलेज के 300 स्टूडेंट़स ने अपने बाल दान किए हैं। स्टूडेंट्स के बाल करीब आठ से दस इंच लंबे हैँ, जिन्हें कैंसर पेशंट्स के विग बनाने में तैयार किया जाएगा।
कैंसर के इलाज के लिए की जाने वाली कीमोथैरेपी के दौरान पेशंट के बाल झड़ जाते हैं। कुछ लोग तो विग खरीद लेते हैं, लेकिन कई पेशंट ऐसे हैं, जो इसे नहीं खरीद पाते। इस बात को ध्यान में रखते हुए कोयंबटूर के एक संगठन ने लोगों को बालों के दान के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान छेड़ रखा है।
संगठन की प्रमुख सविता ने बताया कि अभी लोगों को सिर्फ नेत्रदान, अंगदान या बॉडी डोनेशन के बारे में पता है। ये सबकुछ वे मृत्यु के बाद ही कर सकते हैं, लेकिन हेयर डोनेशन में ऐसा नहीं है। इस तरह का अनोखा दान हमेशा स्टूडेंट्स का जिंदगी हमेशा उत्साह बढ़ाएगा और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।