पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 Deficiencies Which Are Challenge For Our Army

KNOWLEDGE: जानिए, 4 कमियां जो फौज के लिए आज भी हैं चुनौती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी में राजपथ पर देश की ताकत और समृद्धि का नजारा दुनिया ने देखा। जाहिर है, ऐसे नजारे और गणतंत्र दिवस का मौका हर हिंदुस्तानी को गर्व के जज्बे से भर देता है। लेकिन यह मौका देश की तमाम अच्छाइयों पर गौरव महसूस करने के साथ ही कमियों पर विचार कर उसे दूर करने का भी है। किसी भी देश की सुरक्षा और उसकी सार्वभौमिकता को कायम रखने का काम फौज करती है। किसी भी देश की ताकत का प्रतीक उसकी फौज होती है। भारतीय फौज ने अपनी बहादुरी अनगिनत मौकों पर साबित की है। चीन से हुई जंग को छोड़कर भारतीय सेना ने सभी युद्ध जीते हैं। लेकिन फौज आज भी कई कमियों से जूझ रही है। भारत ने मंगलयान और सुपर कंप्यूटर तक बना लिए हैं। लेकिन भारत आज तक देश में आधुनिक राइफल तक नहीं बना पाया है। सेना के पास बुलेट प्रूफ जैकेट भी विश्व स्तर के नहीं हैं। भारत ने आधुनिक लड़ाकू विमान आज तक नहीं बनाया है।