पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 58 Indian Fishermen Arrested By Pakistan

पाक ने 58 भारतीय मछुआरे पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. पाकिस्तान ने गुरुवार को 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी दस नावें भी जब्त कर लीं। जबकि श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के पकड़े गए 27 मछुआरों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, पाक में समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर दस नावों पर सवार 58 भारतीय मछुआरों को पकड़ा गया।
इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया जो इनके खिलाफ मामला दर्ज करेगी। अरब सागर में सीमाओं का सही निर्धारण नहीं होने की वजह से आए दिन दोनों देशों के मछुआरे पकड़े जाते हैं। दूसरी ओर श्रीलंका की नौसेना ने बुधवार की रात तमिलनाडु के जिन 27 मछुआरों को अपनी जल सीमा में घुसने के आरोप में पकड़ा था, उन्हें गुरुवार सुबह चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नौसैनिकों ने उनकी नावों को क्षतिग्रस्त कर दिया।