पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आपकी उम्र है 30 के आसपास तो अभी से शुरू कर दें ये 7 काम, बन सकते हैं करोड़पति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनी डेस्क। यदि आपकी उम्र 30 साल के आसपास है तो आपको 7 काम के बारे में सोचना आज से ही शुरू कर देना चाहिए। फाइनेंशियल एक्सपर्ट संदीप शुक्ला कहते हैं कि सही समय पर इन्वेस्टमेंट शुरू कर दिया जाए तो ज्यादा फायदा पाया जा सकता है। आज हम बता रहे हैं कैसे आप सही समय पर निवेश करके, करोड़पति बन सकते हैं और कौन से वे 7 काम हैं, जो आपको 30 की उम्र के आसपास शुरू कर ही देना चाहिए। 

 

 

#1 ऐसे बन सकते हैं आप करोड़पति 

(आप 25 से 30 की उम्र में इन्वेस्टमेंट शुरू करते हैं तो कैसे बन सकते हैं करोड़पति एग्जाम्पल से समझें।) 

 

- दिनेश ने 25 साल की उम्र से हर साल 12 हजार रुपए इन्वेस्ट करना शुरू किए। 35 साल तक ऐसा किया। कभी भी विदड्रॉ नहीं किया। 


- राजेश ने 35 साल की उम्र से 12 हजार रुपए इन्वेस्ट करना शुरू किए। ऐसा 65 साल की उम्र तक किया। 

 

आपको क्या लगता है, 65 साल की उम्र में पहुंचने पर दोनों में किसके पास ज्यादा मनी होगी?

 

- आपको जानकार हैरानी होगी कि दिनेश के पास राजेश से 2.5 गुना ज्यादा अमाउंट होगा। राजेश के 30 साल तक इन्वेस्ट करने के बाद भी दिनेश के पास 1 करोड़ 53 लाख 64988 जबकि राजेश के पास 55 लाख 77842 होंगे। 

 

- इस केस में यह हुआ कि समीर ने जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू किया और इंटरेस्ट बनाया। इससे बाद में इंटरेस्ट बनते गया। कम्पाउंडिंग का यही फायदा होता है। 

 

कैसे मिला ज्यादा बेनिफिट

 

मान लीजिए 25 साल की उम्र से दिनेश ने 2018 से हर साल 12 हजार रुपए इन्वेस्ट करना शुरू किए। 2027 तक यह राशि 264535 रुपए हो गई। वहीं 2028 में 35 साल की उम्र से जब राजेश ने 12 हजार रुपए साल का इन्वेस्टमेंट शुरू किया, तब समीर के पास 2,64,535 रुपए का बेस हो चुका था। कम्पाउंडिंग स्कीम्स में इंटरेस्ट पर इंटरेस्ट मिलता है। 2,64,535 रुपए का बेस होने से 2058 में दिनेश के पास 1 करोड़ 53 लाख 64988 रुपए होंगे। वहीं राजेश के पास 55 लाख 77842 रुपए होंगे। जबकि दिनेश का निवेश 10 साल का था। वहीं राजेश का निवेश 30 साल का था। समीर को सही समय में इन्वेस्टमेंट शुरू करने का फायदा मिला। बड़ा बेस होने से रिटायर होने की उम्र तक बड़ा अमाउंट बन गया। 

 

एक्सपर्ट Tip 
आज से ही इन्वेस्टमेंट करना शुरू करें। फिर भले ही यह 10 हजार रुपए साल का ही क्यों न हो। आपके रिटायर होने तक यह अच्छा-खासा फंड आपको देगा। 

 

आपकी उम्र है 30 के आसपास तो अभी से शुरू कर दें ये 7 काम, देखिए अगली स्लाइड्स में...