पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेशनल डेस्क। प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी 5 दिन के विदेशी दौरे पर स्वीडन और ब्रिटेन गए हैं। वे कॉमनवेल्थ समिट में भी हिस्सा लेंगे। 52 राष्ट्रों के प्रमुख इस समिट का हिस्सा होंगे। खास बात ये है कि इनमें सिर्फ मोदी ही ऐसे होंगे जो कॉमनवेल्थ समिट वेन्यू तक लग्जरी सेडान लिमोजिन से जाएंगे।
मोदी के अलावा अन्य किसी भी राष्ट्रध्यक्ष को कार से जाने की परमीशन नहीं है। सभी कोच के जरिए वेन्यू तक पहुंचेगे। इसके अलावा मोदी की ही सिर्फ ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा से बातचीत होगी। बकिंघम पैलेस में प्राइवेट मीटिंग के लिए भी सिर्फ तीन ही राष्ट्र प्रमुखों को न्यौता दिया गया है। इनमें पीएम मोदी भी शामिल हैं।
मोदी को छोड़कर सभी प्रमुख बस से जाएंगे
पीएम मोदी को कितनी तवज्जो दी जा रही है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मोदी के अलावा अन्य सभी राष्ट्र प्रमुख बस से अलग-अलग इवेंट्स में पहुंचेंगे। समिट में पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी शामिल हो रहे हैं लेकिन उनको मोदी जैसी तवज्जो नहीं दी जा रही। वे कोच से ही वेन्यू तक जाएंगे। हम बता रहे हैं दुनिया की सबसे लंबी लिमोजिन और इसकी खासियत के बारे में। साथ ही लिमोजिन कार क्या होती है, ये भी जानिए।
90 के दशक में डिजाइन किया गया था
> दुनिया की सबसे लंबी लिमोजिन को अमरीकन ड्रीम कहा जाता है। इसे 90 के दशक में डिजाइन किया गया था। लोग इस कार का एक चक्कर लगाने के बाद अपनी मॉर्निंग वॉक खत्म कर सकते थे, क्योंकि इसकी लंबाई 100 मीटर थी और एक चक्कर में ही 200 मीटर की वॉक हो सकती थी।
> हालांकि मौजूदा दौर में रख-रखाव न होने के कारण इसकी हालत खराब है। ये कार लंबे समय से न्यू जर्सी के एक गोदाम में पड़ी रही। रख-रखाव न होने के कारण जर्जर हो गई। इसकी खिड़कियां और छत टूट गईं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जल्द ही नए लुक में नजर आ सकती है। वैसे, अब आप चाहें तो ऑर्डर पर मर्सडीज से लेकर हमर तक की लिमोजिन कार बनवा सकते हैं।
जानें क्या होती लिमोजिन कार और इसकी खासियत, देखिए अगली स्लाइड्स में....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.