पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। सीरिया में 7 अप्रैल को बेगुनाह लोगों पर किए गए रासायनिक हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया पर शुक्रवार रात मिसाइलों से हमला किया। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के मुताबिक, दमिश्क और होम्स में 100 से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं। क्या आप जानते हैं कि यदि भारत कभी किसी देश पर परमाणु हमला करना चाहे तो इसकी प्रॉसेस क्या होगी। आज हम इसी बारे में जानकारी दे रहे हैं।
आपने अक्सर देखा होगा कि पीएम के साथ जो जवान तैनात होते हैं, हमेशा उनके हाथ में ब्रीफकेस होते हैं। इनमें एक ब्रीफकेस ऐसा होता है जिसमें परमाणु हथियार से जुड़ी जानकारी होती है, खास बात ये है कि जिस जवान के हाथ में यह ब्रीफकेस होता है खुद वह भी नहीं जानता कि आखिर इस ब्रीफकेस में है क्या। हम बता रहे हैं उस ब्रीफकेस का राज। साथ ही यह भी जानिए कि भारत में किसकी परमीशन से परमाणु हमला किया जा सकता है? वहीं यदि कोई ऐसी बटन होती है तो वह भारत में किसके पास होती है? भारत किसी देश पर परमाणु हमला करना चाहे तो इसकी प्रॉसेस क्या होती है? जानिए ऐसे ही सवालों के जवाब।
क्या होता है ब्रीफकेस में
परमाणु हमला कहां करना है इसके लिए टार्गेट्स की सूची और स्थान तैयार रहते हैं। सेना में
शीर्ष पदस्त सूत्रों के मुताबिक इस तरह के करीब 5 हजार टार्गेट्स की पहचान हो चुकी है और उनके स्थान का ब्यौरा परमाणु ब्रीफकेस में और निचले स्तर पर परमाणु हथियार दागने वालों के पास उपलब्ध रहता है। समय-समय पर इन ठिकानों की समीक्षा भी की जाती है और नए ठिकानों को जोड़ा भी जाता है। यह कवायद लगातार कड़ी निगरानी में चलती रहती है।
पीएम के पास नहीं होती कोई बटन
जानकारों के मुताबिक, भारत में प्रधानमंत्री के पास कोई ऐसी बटन नहीं होती, जिसे दबाकर परमाणु मिसाइल अपने निशाने की ओर बढ़ जाए। यह बटन तो परमाणु कमांड की सबसे निचली कड़ी के पास होती है। यही कड़ी मिसाइल दागने का काम करती है। भारत में पीएम के पास स्मार्ट कोड होता है। वहीं भारत में परमाणु हमले का निर्णय लेने का अधिकार भी सिर्फ प्रधानमंत्री के पास होता है। पीएम कैबिनेट या कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी और चेयरमैन चीफ ऑफ स्टाफ्स कमेटी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से सलाह लेकर ही परमाणु बम दागने का निर्णय ले सकते हैं।
क्या होती है परमाणु बम गिराने की प्रॉसेस, देखिए अगली स्लाइड्स में....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.