पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुत्ता अटैक कर ही दे तो सबसे पहले क्या करें? जानें ऐसी 6 बातें जो आपको करना चाहिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क। क्या आप जानते हैं कि डॉग कभी आप पर अचानक अटैक कर दे तो आपको क्या करना चाहिए? अधिकतर लोग ऐसी सिचुएशन में घबरा जाते हैं और ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिससे डॉग और ज्यादा एग्रेसिव हो जाता है। आज हम आपको ऐसी कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने पर आप डॉग के अटैक से बच सकते हैं।

 

 

डॉग अटैक करे तो क्या करना चाहिए...


घबराएं नहीं
कभी भी ऐसी कंडीशन में घबराएं नहीं और भगदड़ न मचाएं। कोई भी एनिमल ह्युमन की फीलिंग्स को नहीं समझता। डॉग को डराने, धमकाने पर वह और ज्यादा कॉन्फिडेंट हो जाता है। यदि डॉग को यह लगता है कि वो आपको डरा नहीं पा रहा तो वह आप पर अटैक करने से पीछे हट सकता है।

 

दौड न लगाएं
ऐसे में कभी भी दौड़ न लगाएं। आप कभी भी डॉग से तेज नहीं दौड़ सकते। दौड़ लगाकर आप डॉग को अटैक करने के लिए और ज्यादा उकसा देते हैं।

 

जहां हैं वहीं खड़े हो जाएं
यदि आप दौड़ेंगे तो डॉग को आप से खतरा महसूस होता है, वहीं जब आप एक जगह चुपचाप खड़े हो जाते हैं तो डॉग को आप से खतरा महसूस नहीं होगा और वो आप पर अटैक किए बिना दूर जा सकता है।

 

आंखों से आंखे न मिलाएं
सीधे आंखों से आंखे मिलाने से डॉग ज्यादा एग्रेसिव हो सकता है। इसलिए ऐसी सिचुएशन में आई कॉन्टैक्ट को अवॉइड करें और डॉग के सामने न खड़े होकर धीरे से आसपास हो जाएं।

 

मुट्ठी बांध लें
खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए मुट्ठी बांध लें। ऐसा डॉग से लड़ाई करने के लिए नहीं करना है, बस खुद को इस तरह से प्रोटेक्ट करना है।

 

डॉग को दूसरे ऑब्जेक्ट की तरफ मोड़ें
यदि आपके हाथ में कुछ सामान है तो उसे दूसरे डायरेक्शन में फेंक दें। जैसे हाथों में बॉटल है तो उसे दूसरे डायरेक्शन में फेंक दें। वहीं यदि हाथों में कुछ न हो तो जमीन से कुछ उठाकर दूसरे डायरेक्शन में फेंके। इससे डॉग आप जो चीज फेंकेंगे उसकी तरफ मुड़ सकता है।

 

 

 

यदि अटैक कर ही दे तो फिर क्या करें, देखिए अगली स्लाइड में...