कोई भी महिला आफत में है तो लगाए इस नंबर पर फोन, देशभर में करता है काम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूटिलिटी डेस्क। महिलाओं की मदद के लिए सरकार ने नंबर जारी किए हैं। इन पर कॉल करके तुरंत मदद पाई जा सकती है। वुमंस हेल्पलाइन नंबर 1091/1090 पूरे देश के लिए है। इसके अलावा महिलाएं नेशनल कमिशन फॉर वुमन (NCW) में अपनी कोई बात रखना चाहें तो वे 0111-23219750 पर कॉल कर सकती हैं। राज्यों ने अपने स्तर पर भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिन पर कॉल करके तुरंत मदद पाई जा सकती है। 

राजधानी में इन नंबरों के जरिए महिलाओं को मिलती है मदद

 

दिल्ली कमिशन फॉर वुमन (DCW) से 011 23378044/ 23378317/ 23370597 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस कंट्रोल रूम 100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंटी स्टाकिंग सेल से 1096 पर कॉल कर मदद मांगी जा सकती है। 

 

महिलाओं से कोई नहीं छीन सकता ये अधिकार

> हर महिला को कुछ Rights मिले हुए हैं। कोई भी ये अधिकार महिला से छीन नहीं सकता, जैसे वुमन अपने पार्टनर को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना कर सकती है। इसी तरह कोई बलात्कार की शिकार हुई किसी भी महिला को मुफ्त कानूनी मदद पाने का अधिकार होता है। ऐसे मामले में लीगल सर्विस अथॉरिटी को महिला के लिए वकील की व्यवस्था करनी होती है। वहीं, किसी मामले में यदि महिला आरोपी है तो उसकी जो भी मेडिकल जांच की जाएगी, वह किसी महिला द्वारा ही की जाना चाहिए।

> इसके अलावा पुश्तैनी संपत्ति पर भी महिला और पुरुष का बराबर का हक है। हाईकोर्ट एडवोकेट संजय मेहरा का कहना है कि ये अधिकार महिलाओं को हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत मिला हुआ है। वर्क प्लेस पर यदि किसी महिला का यौन उत्पीड़न होता है तो वह यौन उत्पीड़न अधिनियम के तहत इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकती है। आज हम महिलाओं से जुड़े ऐसे 6 राइट्स बताने जा रहे हैं, जो हर व्यक्ति को मालूम होना चाहिए। कोई भी व्यक्ति महिलाओं को इन अधिकारों को लेने से रोक नहीं सकता।

 

इस कंडीशन में महिलाएं करवा सकती हैं अबॉर्शन, 6 पर्सनल Rights देखिए आगे की स्लाइड्स में...